+DI
+DI ( Positive Directional Indicator ) शेयर बाज़ार और तकनीकी विश्लेषण (Technical Analysis ) में उपयोग किया जाने वाला एक संकेतक है ,जो बाज़ार में तेज़ी की रुझान ( Upward Trend ) की ओर इशारा करता है, +DI को ADX ( Average Directional Index } प्रणाली का हिस्सा माना जाता है ,जिससे यह पता चलता है कि अभी मूल्य की चाल में कितनी मजबूती है | ADX 25 पार होना मतलब बाज़ार में उफान है |
ग्राफ में आप देख सकते है कि हरी रेखा +DI और लाल रेखा -DI है
+DI की मुख्य बातें :
- +DI का संकेत :- जब +DI रेखा ऊपर की ओर जाती हुई दिखाई दे तो समझो बाज़ार में खरीद का दबाव बन रहा है या ऊपर रुझान की ओर इशारा कर है |
- -DI का संकेत :- इसे नकारात्मक दिशा वाली संकेतक ( Negative Indicator ) कहते है ,जो मंदी की रुझान को दर्शाता है |
खरीद -बिक्री का संकेत :- जब +DI रेखा , -DI रेखा के ऊपर क्रॉस करता है तब यह खरीद (Buy) का संकेत है और जब -DI रेखा, +DI रेखा को क्रॉस करे तो यह बिक्री (Sell) का संकेत हो सकता है |
उदाहरण :
मान लीजिये आप मेले में हो और वहां एक जलेबी की मशहूर दुकान है
उदाहरण :
मान लीजिये आप मेले में हो और वहां एक जलेबी की मशहूर दुकान है
1.+DI क्या है ? ( जलेबी के शौकिनो की भीड़ )
अगर दुकान के बाहर जलेबी खरीदने वालों की लम्बी लाइन लगी है और लोग उतावले होकर "मुझे दो ,मुझे दो" चिल्ला रहे है ,तो समझो +DI बहुत ऊपर है ,यह बताता है कि जलेबी का डिमांड (तेजी ) जबरदस्त है |
2.+DI क्या है ? ( दुकान से मुंह फेरने वाले लोग )
वही अगर लोग दुकान के पास आकर जलेबी देख रहे है और "महंगी है " या "अच्छी नहीं लग रही है " कहकर आगे बढ़ रहे है तो वह -DI है ,यानी बिक्री गिरने वाली है ,मंदी का माहोल है |
3.असली मुकाबला (+DI vs -DI)
- जब +DI ऊपर हो :- अगर खरीदने वालो की भीड़ -DI से कही ज्यादा है ,तो जलेबी का भाव (Price) बढ़ा देगा | इसे चार्ट पर "अपट्रेंड" कहते है |
- क्रॉसओवर ( Crossover):- अगर सुबह भीड़ कम थी ,पर अचानक दोपहर को लोगो की भीड़ बढ़ जाये और न लेने वालो से ज्यादा लेने वाले हो जाये ,तो समझो दाम राकेट होने वाला है | ये खरीददारी का संकेत है |
- ADX "मेले का शोर" ( ट्रेंड की मजबूती ):- कभी कभी 2-4 लोग शोर मचाते है पर भीड़ नहीं होती ,यहं ADX काम आता है ,अगर ADX 25 के पार है तो समझो मेला पुरे उफान पर है और ये भीड़ असली है ,कोई दिखावा नहीं ,अब रेट पक्का बढेगा |
May 31, 2026 3:51 PM
SHARE BLOG
0 Comments